रुद्रपुर, मार्च 1 -- सितारगंज। ग्राम सड़ासड़िया में शनिवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी ऋषभ शाह ने नैनो तकनीक से बने उर्वरक दानेदार एवं रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम कर एक पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने का आह्वान किया। इफ्को एमसी के प्रतिनिधि पुनीत कुमारने किसानों को कीट एवं कवक प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उप क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमारने किसानों को नैनो उर्वरकों, सागरिका,जल विलय उर्वरक के बारे में बताया। उन्होंने नैनो उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया। पंतनगर विश्वविद्यालय से आए वैज्ञानिक डॉ. एसके मौर्य ने किसानों को इफ्को के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.