गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- गाजियाबाद। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने किसानों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने किसान दिवस पर आईं शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही, शिकायतकर्ता को निस्तारण के संबंध में जानकारी देने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बिजेंद्र तोमर, मनोज नागर, राजवीर सिंह, नेपाल सिंह आदि ने किसानों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं से संबंधित विवरण प्रस्तुत किए। बैठक में विद्युत निगम, कृषि, सिंचाई, गन्ना, लोक निर्माण और पशु सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...