गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती 'किसान दिवस' के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने राजनीति में सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा। उन्होंने खेती और उद्योग के बीच संतुलन बनाने की वकालत की और ग्रामीण विकास को राष्ट्रीय नीति का केंद्र बनाया। सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का 'जमींदारी उन्मूलन अधिनियम' लागू करना ऐतिहासिक निर्णय था, जिससे लाखों किसानों को जमीन का अधिकार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...