आदित्यपुर, दिसम्बर 24 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार को किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरीय कृषि वैज्ञानिक सह हेड पंकज सेठ, कृषि कर्मण पुरस्कार विजेता सोखेन हेंब्रम, पौधा संरक्षण वैज्ञानिक गोंद्रा मार्डी, कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. अमरेशचंद्र पांडेय, टीआरसीएस कॉर्डिनेटर दीपक किस्कू आदि ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंकज सेठ ने कहा कि किसानों के बगैर देश में अन्न की कल्पना नहीं की जा सकती है। किसानों की मेहनत और उन्नत कृषि तकनीकी से देश की खाद्य व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने किसानों को मौसम के अनुसार फसल चक्र अपनाने, जैविक खेती, ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कहा किसान सम्मान दिवस का उद्देश्...