वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी की तरफ से मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। बनारस के जिला और महानगर सपा कार्यालयों पर विचार गोष्ठियों में उनके जीवन, संघर्ष और किसान हितैषी नीतियों को याद किया गया। अर्दली बाजार स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में अध्यक्षता जिला महासचिव आनंद मौर्या और संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में आनंद मौर्या ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा और ग्रामीण समाज के सच्चे प्रतिनिधि थे। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू, डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, डॉ. नंदलाल कन्नौजिया, गोपाल पाण्डेय, रामकुमार यादव, धर्मवीर पटेल, रामसिंह भारद्वाज, प्रभुनारायण सिंह, सचिन प्रजापति, हीरू यादव,...