रांची, दिसम्बर 23 -- रातू, प्रतिनिधि। किसान अधिकार मंच, रातू के तत्वावधान में मंगलवार को मखमंद्रो बाजारटांड़ में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुरुष किसानों को शॉल ओढ़ाकर और महिला किसानों को साड़ी भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख संगीता देवी ने कहा कि किसानों की उन्नति के लिए सरकार को और अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। ओमशंकर गुप्ता ने कहा कि जैसे सीमा पर जवान हमारी रक्षा करते हैं, वैसे ही किसान अन्न उपजाकर हमारी रक्षा करते हैं। जोहार पार्टी के अध्यक्ष विजय महतो कहा कि जब किसान खेतों में पसीना बहाता है, तब जाकर हमारी थाली सजती है। मौके पर मांडर जिला परिषद सदस्य जगराम कुजूर, रामनंदन महतो, स...