फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- फर्रुखाबाद। किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की उपस्थिति में 17 दिसंबर को विकास खंड सभागार में होगा। यह जानकारी उपकृषि निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्वान्ह 11 बजे से किसान दिवस का आयोजन होगा। इसमें जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मंडी अफसर, सिंचाई, बिजली, नलकूप समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...