संभल, अक्टूबर 6 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के ग्राम भवालपुर बांसली और काफूरपुर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती किसान जागृति दिवस के रूप में मनाई गई। गौरव रहाल ने कहा कि चौधरी टिकैत भारतीय कृषि इतिहास में एक प्रेरणादायक नेता के रूप में उभरे। उन्होंने फसलों के उचित मूल्य, ऋण माफी, और बेहतर कृषि नीतियों की मांग को लेकर विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक बड़े आंदोलन किए। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता, स्थानीय किसान, और ग्रामीण जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.