आगरा, जुलाई 26 -- विश्व प्रकृति निधि भारत के कृषि सलाहाकार पंचम लाल ने सिढ़पुरा के किसानों को जल संरक्षण व जैविक खेती से अधिक आय अर्जित करने के उपाय बताए। मोहनपुरा रजवाहा के गांव लोंगपुर में महिला एवं पुरूष किसानों को जैविक खेती करने का प्रशिक्षण भी दिया है। शुक्रवार को कृषि सलाहाकार पंचम लाल ने कहा कि जैविक खेती में किसानों को उर्वरकों व कीटनाशक पर खर्च होने वाली धनराशि की बचत होगी। भूमि की मृदा का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। जैविक खेती से किसानों को कम लागत में अधिक आय अर्जित होगी। किसानों को जल संरक्षण के महत्व को भी बताया। जल संरक्षण करने के तरीकों की भी जानकारी दी। एटा के जैथरा ब्लॉक के गांव नगला बलदेव व ढकपुरा रशीदपुर माइनर के निकट खेती करने वाले किसानों को भी सीनियर कोऑर्डिनेटर राजेश बाजपेयी ने जल संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.