सासाराम, दिसम्बर 14 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत भवन पर शनिवार को आयोजित किसान चौपाल में उन्नत खेती के बारे में बताया गया। साथ ही किसानों की आय दोगुना करने पर चर्चा की गई। नोडल कृषि समन्वयक रितेश कुमार ने बताया कि अपने खेतों की मिट्टी जांच जरूर कराएं। मिट्टी जांच नहीं होने से खेत में कौन उर्वरक कितना मात्रा में डालना है, यह पता नहीं चल पाता है। मिट्टी में पोषक तत्व की कितनी कमी है, जांच के बाद ही पता चलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...