गंगापार, जनवरी 8 -- कौंधियारा/करछना,हिंस। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 27, 28 व 29 जनवरी को आयोजित किसान चिंतन शिविर के संबंध में ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि उक्त तिथियों में प्रयागराज में आयोजित चिंतन शिविर में यमुनापार क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान अपने निजी वाहनों व ट्रैक्टरों से भाग लेने पहुंचेंगे। किसान नेताओं ने मांग की कि शिविर में शामिल होने वाले वाहनों के आवागमन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो तथा टोल प्लाजा पर उन वाहनों को न रोका जाए जिन पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का झंडा तथा 27, 28, 29 जनवरी का स्टीकर लगा हो। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सुगम व सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा। एसीप...