संतकबीरनगर, जनवरी 17 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड पौली के परिसर में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य और फसल प्रजातियों की जानकारियां दी। कृषि वैज्ञानिक डा. देवेश ने तकनीकों और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। गन्ना, धान, मक्का, दलहनी-तिलहनी फसलों की प्रजातियों के बारे में बताया। साथ ही मिश्रित खेती और जैविक उर्वरक के उपयोग की जानकारियां दी। इस मौके पर बीडीओ श्वेता वर्मा, एडीओ पंचायत जितेन्द्र तिवारी, एडीओ एजी दयाराम यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पिन्टू यादव, कपिल देव कन्नौजिया, भुवनेश मणि त्रिपाठी, विजय वर्मा, अनिल चौधरी, रामभवन, अनिल कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.