समस्तीपुर, अगस्त 26 -- दलसिंहसराय। ई-किसान भवन में सोमवार को कैफेटेरिया ऑफ एक्टिविटी के तहत प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समसामयिक एवं जलवायु अनुकूल कृषि के साथ ही मोटे अनाज की खेती विषय पर चर्चा की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जिप सदस्या सुनीता शर्मा ने की। मंच संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता चौधरी ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र लादा के वैज्ञानिक डॉ. ईमटी ने खरीफ फसलों की प्रमुख कीट एवं रोग व्याधि समस्या तथा उसके निदान के उपायों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं किसानों द्वारा पूछे गये पौध सुरक्षा से जुड़े विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया। एसडीएओ राकेश कुमार ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के बारे में जानकारी दी। प्रबंधक शांता ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के साथ-साथ फसल चक्र में दलहनी फसल एवं मिलेट्स फसलों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.