अररिया, दिसम्बर 20 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड के नकटाखुर्द पंचायत के ग्राम बुआलदांती में गुरुवार को आत्मा द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अभिषेक कुमार ने प्राकृतिक खेती करने के तरीके के साथ जैविक उर्वरक तैयार करने की विधि बताए। इस दौरान जीवामृत, निमास्त्र ,वर्मी कंपोस्ट इत्यादि तैयार करने का विस्तृत जानकारी दी। जिला से आए उप- परियोजना निदेशक आत्मा अश्विनी कुमार ने आत्मा योजना अंतर्गत संचालित योजना किसान पाठशाला ,किसानों का प्रशिक्षण व परिभ्रमण जिला के अंदर ,राज्य के अंदर एवं राज्य के बाहर ,किसान मेला -प्रदर्शनी इत्यादि विषय पर विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. संजीत कुमार ने रबी मौसम में फसलों में लगने वाली रोग-व्याधि के रोकथाम के विषय पर जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक आमोद आनंद न...