लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- डीसीएम श्रीराम अजबापुर चीनी मिल क्षेत्र के गांव भोगीपुर मनी में सुपरवाइजर विनोद यादव के संचालन में मिल की ओर से उपज बढ़ाओ अभियान एवम बसंत कालीन गन्ना बुबाई से जुड़े विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अभियान से जुड़ी अधिकारी शिवानी ने किसानों से वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती कर फसल की अधिक पैदावार लेने को प्रेरित किया। शिवानी ने किसानों से मिट्टी की जांच कराकर आवश्यक सूक्ष्म तत्वों का प्रयोग करने की सलाह दी। मिल के डीजीएम एकेएस बघेल ने किसानों एवम चीनी मिल को एक दूसरे का पूरक बताते हुए बसंत कालीन गन्ना की बुबाई ट्रेंच विधि से सह फसली खेती के साथ करने के सुझाव दिए। डीजीएम बघेल ने बताया कि मिल शीघ्र ही दूसरा केन यार्ड बनाकर सड़क पर लगने वाली भीड़ से किसानों को निजात दिलाने के लिए प्रयासरत है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.