रामपुर, दिसम्बर 12 -- स्वार क्षेत्र के सोनपुर गांव में शुक्रवार को गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्टी के दौरान किसानों ने गन्ना पर्ची न मिलने का मुद्दा उठाया। मिल अधिकारियों ने आश्वासन दिया सभी किसानों को समय पर पर्ची जारी कर दी जाएगी। त्रिवेणी मिल मिलक नारायणपुर की ओर से स्वार क्षेत्र के सोनकपुर गांव में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। त्रिवेणी मिल के उप महा प्रबंधक कमाल फारुकी और सहायक प्रबंधक राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई चौपाल के दौरान किसानों ने पर्ची न मिलने का मुद्दा उठाया। मिल अधिकारियों ने आश्वासन दिया सभी किसानों को समय से पर्ची जारी कर दी जाएगी। मिल महाप्रबंधक कमाल फारुकी ने कहा प्रत्येक गन्ना किसान अपने खेत का निरीक्षण आवश्यक कराए। जिस की जमीन में उर्वरक आदि की पहचान समय से की जा सके। उन्होंने किसानों से अपील की...