गाजीपुर, नवम्बर 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके शाही ने बताया कि वर्तमान समय में धान के फसल की कटाई शुरू हो गयी है। जिसके खेतों में हार्वेस्टर से कटायी करने के बाद पराली उपलब्ध है। जिसे किसान खेतों में जला देते है। जिसके कारण प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होने कहा कि सभी गोआश्रय स्थल पर 15 दिसंबर तक विशेष पराली संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें किसानों के खेतों से पराली संग्रह करते हुए निराश्रित गोशाला में रखा जाएगा। किसानों के खेतों से पराली संग्रह करने के लिए मनरेगा सहित अन्य वित्त से दी जाएगी। किसान गोआश्रय स्थल में पराली पहुंचा सकते है। जिसका भुगतान भी किया जाएगा। इससे संबंधित पूरी जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...