बोकारो, फरवरी 1 -- किसान खेत मजदूरों के जलन समस्याओं के समाधान की मांग पर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। खेत मजदूर कड़ी मेहनत करके पूरे देश को अनाज उपलब्ध कराता है, लेकिन दुख की बात है कि आजादी के 79 सालों के बाद भी सरकार को खेत मजदूर की हालात क्या है इसको लेकर किसी को चिंता नहीं है। पूंजीपति वर्ग व कारपोरेट घराने देश के पूरे उत्पादन व्यवस्था अपना कब्जा में कर लिया है। केंद्र के भाजपा सरकार पूरे देश के जल, जंगल, जमीन, पहाड़ ,पर्वत सभी को देशी - विदेशियों को देने के लिए जी जान प्रयास कर रही है। इसका प्रयास को रोकने के लिए एवं देशभर के साथ-साथ झारखंड में एक जुझारू शक्तिशाली किसान संगठन तैयार करने के लिए ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन का सदस्य पूरे प्रखंड भर में बनाया जा रहा है। इस अभियान में डॉ गोपाल महत...