लोहरदगा, दिसम्बर 17 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय रबी फसल कर्मशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रमुख श्रीराम उरांव, बीडीओ छंदा भट्टाचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि सरकार और विभाग द्वारा हर मौसम में कर्मशाला का आयोजन किया जाता है। ताकि किसान खेती के सही तरीके को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। उन्होंने कहा कि किसान जब कर्मशाला में आते हैं, तो अपनी जानकारी के लिए कृषि विशेषज्ञों से खेती सबंधित सवाल कर उन्नत खेती की तकनीक सीखें। बीडीओ ने कहा कि किसानों को आगे बढ़ने के लिए कृषि के साथ बागवानी, पशुपालन को बढ़ावा देना जरूरी है। ताकि आर्थिक मजबूती मिल सके। कार्यक्रम में सीओ शीला उरांव ने भी किसानों को इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.