आगरा, दिसम्बर 28 -- सुन्नगढ़ी गांव में खेत पर काम कर रहे किसान को एक सांप ने डस लिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक 36 वर्षीय मनवीर पुत्र रामकिशोर निवासी सुन्नगढ़ी रविवार को खेत पर काम कर रहा था, तभी अचानक सर्प ने उसे दंश मार दिया। सर्प दंश के बाद उसने चीखपुकार शुरू कर दी। अन्य खेतों पर मौजूद लोग उसके पास पहुंच गए और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...