मुजफ्फर नगर, मई 1 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र में खेत से गन्ना उठाते समय किसान को साप ने डस लिया। हालत गंभीर के चलते किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान को साप के काटे जाने के बाद से परिजनों में दहशत बनी हुई है। रतनपुरी निवासी बंटी पुत्र लोटा गुरूवार को अपने खेत पर गन्ना छील रहा था। छिलाई के बाद गन्ने को ट्राली में रखते समय किसान को सांप ने काट लिया। सांप के काटे जाने के बाद किसान ने शोर मचा दिया। खेतों पर काम करने वाले मजदूर किसान को लेकर घर पहुंचे। किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। किसान की हालत गंभीर बताई गई है। वही दूसरी ओर किसान को साप के काटे जाने के बाद से परिजनों में दहशत बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...