सहारनपुर, फरवरी 8 -- पशुओं के लिए चारा लेकर लौट किसान के साथ दो युवकों ने कहासुनी होने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव लुकादड़ी निवासी विश्वजीत पुत्र विनोद शनिवार को खेतो से चारा लेकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि बीच रास्ते में गांव के ही नवीन पुत्र रणवीर तथा बंसत पुत्र नवीन उसे रोककर अभद्र व्यवहार किया, विरोध करने पर लाठी डंडों मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों को खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...