मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- पुरकाजी। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव मेघा शकरपुर निवासी रविंद्र भगत अपने घर सो रहा था। रविवार की सुबह 3 बजे बदमाशों ने घर में आकर उसको गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसके घर वालों की मदद से घायल को उठाकर पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया जहां डॉक्टरो ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में इस तरह की घटना से दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...