महोबा, दिसम्बर 29 -- महोबा, संवाददाता। नाग नागिन के जोड़ा ने किसान को डस लिया। परिजनों ने नाग नागिन को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। परिजन नाग नागिन को लेकर जिला अस्पताल किसान का उपचार कराने के लिए पहुंचे। अजनर थाना के गांव अरघट मऊ निवासी किसान 35 वर्षीय नरेंद्र चतुर्वेदी खेत में सिंचाई का काम कर रहा था उसी समय एक नाग और नागिन का जोड़ा निकला और किसान के पैर में डस लिया। किसान के शोर मचाने पर परिजन एकत्र हो गए और नाग नागिन को देखकर लाठियों ने हमला बोलकर नाग नागिन को मार डाला और डिब्बा में बंद कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचें। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान की हालत को नाजुक बताया जा रहा है। किसान के भाई अजय ने बताया कि नाग नागिन को उसकी प्रजाति देखकर उपचार कराने में सहूलियत के लिए लाए है। नाग नागिन को देख स्वास्थ्य कर्मचारी दंग रह गए।

हिंद...