मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 17 फरवरी को किसान रवींद्र राय (60) को गोली मारने के मामले में सरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत रवींद्र राय द्वारा मेडिकल ओपी के पीएसआई को दिए गए फर्द बयान के आधार पर छह लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या के प्रयास का जिक्र किया गया है। घायल रवींद्र राय ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को वे अपने तंबाकू के खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार उनका भतीजा जीतेश राय, बहनोई वैशाली जिले के लालगंज थाने के सलेमपुर निवासी रोहित राय, बेलसर थाने के सोहरथा निवासी राजेश राय और जैतपुर थाने के बिसरपट्टी निवासी विकास राय सहित छह लोग आ धमके और तंबाकू मांगने लगे। जीतेश राय के पास पिस्टल थी। स्थिति क...