हरदोई, जनवरी 29 -- शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर गंगादास निवासी श्यामू 17 वर्ष की गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गांव के बाहर अर्धनिर्मित बाईपास के पास उस समय हुआ जब युवक खेत देखने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर श्यामू पैदल खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था। परिवार का सहारा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन शव लेकर शाहाबाद कोतवाली गेट पहुंचे। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ल...