बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- किसान कॉलेज में दूसरे के बदले परीक्षा देती छात्रा पकड़ी गयीं पहली पाली में 465 तो दूसरी पाली में 42 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 40 केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में इंटर की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में जीव विज्ञान तो दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि किसान कॉलेज परीक्षा केन्द्र में एक छात्रा दूसरे के बदले परीक्षा देती पकड़ी गयीं। जबकि, केएसटी और नालंदा विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र में नकल करने के आरोप में एक-एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। पहली पाली में 27,213 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, 465 अनुपस्थित रहे। इसी तरह, दूसरी पाली में 1418 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

हिंदी हिन्द...