जहानाबाद, फरवरी 5 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। किसान कॉलेज मखदुमपुर में नए प्राचार्य प्रो महमूदल हसन ने कॉलेज अध्यक्ष प्रो. जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता में पदभार ग्रहण किया। वर्तमान प्राचार्य बलवंत कुमार का कार्यकाल पूरा हो जाने पर कॉलेज परिवार के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई एवं दोनों प्राचार्य को अंगवस्त्र व माला से स्वागत किया गया। नए प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक वातावरण एवं छात्रों को सुविधा उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर प्रो आजाद अहमद, प्रो प्रेमजीत कुमार, प्रो कुमारी प्रियंका, प्रो सोनू कुमार, प्रो रवि भूषण, जगजीवन प्रसाद, अमरेंद्र सिन्हा, संजीत कुमार, कमलेश कुमार, कनक कुमारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.