बक्सर, जनवरी 8 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। कृषि विभाग की देखरेख में संचालित एग्रीस्टैक परियोजना के तहत जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल पहल है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक किसान के लिए एक विशिष्ट फार्मर आईडी तैयार होगा। इसी क्रम में डीएम साहिला ने चुन्नी पंचायत अंतर्गत चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्ड कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित किसानों को बताया गया कि निर्धारित तिथि को स्वयं उपस्थित होकर कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन कराए। साथ ही किसान अपने पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं बीएओ से किसी भी समस्या के समाधान हेतु संपर्क कर सकते हैं। डीएम ने किसानों से डिजिटल पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का ल...