अलीगढ़, दिसम्बर 6 -- अतरौली,संवाददाता। तहसील के ब्लॉक अंर्तगत ग्राम नहल में अज्ञात शरारती तत्वों ने यूकेलिप्टस के पेड़ों की छाल उधेड़ दी है। इससे किसान परेशान है और उन्होंने इस मामले को वन विभाग से जांच कराके कार्यवाही की मांग की है। ग्राम नहल, थाना अतरौली क्षेत्र में स्थित चौधरी उधम सिंह की निजी ज़मीन पर खेत की मेड़ के किनारे करीब दो वर्ष पहले यूकेलिप्टस (सफेदा) के 30-35 पौधे लगाए गए थे। ये पौधे अब अच्छे‑खासे पेड़ बन चुके थे और खेत की सीमा पर हरी दीवार की तरह खड़े थे। किसान के मुताबिक इनमें से लगभग 30 पेड़ों की तनों की लंबी‑लंबी पट्टियों में छाल किसी ने धारदार औज़ार से बुरी तरह उधेड़ दी, जिससे पेड़ों के सूखने और गिरने का खतरा पैदा हो गया है। पीड़ित किसान ने वन विभाग के अधिकारियों से जांच कराके कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित किसान का कहन...