गाजीपुर, मई 18 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर निवासी प्रेमप्रकाश राय के सिर में हत्यारों ने पीछे से एक गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। पुलिस अब हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। घटना को लेकर दूसरे दिन शनिवार को गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में तरह-तरह की चर्चा एवं आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी। घटना के संबंध में यह भी चर्चा हो रही है कि मृतक का दूसरे नम्बर का पुत्र किशन राय लगभग सात माह पूर्व आजमगढ़ की किसी गैर बिरादरी की लड़की को मुम्बई ले जाकर शादी कर लिया था। कहीं घटना का तार इससे तो नहीं जुड़ा है। वहीं पुलिस इस मामले में मृतक के पत्नी प्रतिमा राय की तरफ से नामजद आरोपी पट्टीदार शैलेन्द्र उर्फ पीयूष राय को हिरासत में लेकर घटना के अलावा अन्य बिंदुओं पर गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.