उरई, जनवरी 30 -- उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी में बीते दिनों किसान के सूने घर में सेंध लगाकर चोरों ने 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने कर लिए थे। मामले में 11 दिन बाद भी एट पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि, चोरी के खुलासे के लिए एसपी ने सीओ कोंच के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है। इसके बावजूद भी पुलिस हवा में तीर चलाती नजर आ रही है। एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी के रहने वाले गजेंद्र सिंह पटेल 13 जनवरी माघ मेला प्रयागराज गए थे और घर पर ताला लगा था। 20 जनवरी को जब गजेंद्र घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। अंदर जाने पर सभी कमरों के दरवाजे खुले मिले और बरामदे में सामान बिखरा था। गजेंद्र ने बताया कि अलमारी से पत्नी के करीब 30 तोला और बहू के 28 तोला सोने के जेवरात नदारद थे। यही नहीं, तीन किलो चांदी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.