हरदोई, नवम्बर 22 -- हरदोई। गल्ला मंडी से धान बेचकर घर जा रहे किसान के साथ हुई टप्पेबाजी का शहर पुलिस ने शनिवार शाम खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42,500 रुपये नकद और एक ब्लेड बरामद किया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी के अनुसार 22 नवंबर को सवायजपुर थाना क्षेत्र के चौधरियापुर निवासी धनवीर ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि गल्ला मंडी, हरदोई से धान बेचकर लौटते समय एक व्यक्ति उसकी जेब से 55,000 रुपये काटकर फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के ननकगंज मजरा ओमपुरी निवासी विपिन कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे उसके घर के पास से दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 42,500 रुपये और टप्पेबाजी में इस्तेमाल होने वाला ब्लेड मिला। पुलिस...