मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- विकास खंड कुन्दरकी के गांव जैतिया फिरोजपुर निवासी किसान धर्मवीर सिंह के बेटे केशव ठाकुर का अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है। उनके चयन पर गांव के लोगों ने किसान के परिवार को बेटे की कामयाबी पर बधाइयां दीं। गांव निवासी केशव तीन बहनों में सबसे बड़े हैं जो लंबे समय से प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। केशव ने बताया कि उन्होंने मेहनत और लगन के दम पर सेना में नौकरी का सपना सच किया । केशव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फरेहदी से की है। , केशव के गुरुजनों ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके भविष्य और उन्नति की शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को गांव जेतिया फिरोजपुर के लोगों को केशव के चयन की जानकरी मिलते ही बधाइयां दीं। वहीं केशव के परिजनों ने ग्रामीणों में मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...