रामपुर, नवम्बर 21 -- किसान के फार्म हाउस में बने ट्यूबवेल के बोरिंग में नीलगाय गिर गई। हादसे में नीलगाय घायल हुई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर कई घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को बोरिंग से बाहर निकाला है। नीलगाय को जंगल में छोड़ दिया गया है। घटना चौकी क्षेत्र के गांव गोलू टांडा में किसान बलवीर सिंह के फार्म हाउस पर हुई। बताते हैं कि जंगल की ओर से भागकर आई नीलगाय ट्यूबवेल के बोरिंग में गिर गई। हादसे में नीलगाय घायल हो गई। घटनास्थल पर आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन दरोगा कुलवीर सिंह ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी से बांधकर हाइड्रा से नीलगाय को बोरिंग से बाहर निकाला। वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि नीलगाय को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.