जामताड़ा, दिसम्बर 9 -- किसान के धान में लगी आग फसल हुआ जलकर राख, मुआवजे की लगाई गुहार जामताड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपायडीह पंचायत के बांझीकेंद्र गांव में मंगलवार की सुबह किसान सलीम अंसारी के घर के आंगन में रखे धान के ढेर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा धान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन धान सूखा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाल्टी व ड्रमों से पानी डालकर किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक सलीम अंसारी का पूरा धान नष्ट हो चुका था। ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक सलीम अंसारी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। घटना के बाद किसान व उसका परिवार सदमे ...