शामली, फरवरी 16 -- गंगारामपुर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। बताया गया है कि पीडित परिवार घटना के दौरान खेत पर काम करने के लिये गया और घर पर ताले लगे थे। जिस दौरान बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नगदी सहित हजारो का सामान चोरी कर लिया। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए दरवाजे का ताला तोडकर कमरे में रखी अलमारी से दस हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान को चोरी कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार श्यामलाल पुत्र सत्ता निवासी गंगारामपुर अपनी पत्नी के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए हुए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दे डाला। जब दंपत्ति वापस घर लौटे तो दरवाजे का ताला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.