मेरठ, जनवरी 12 -- सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में पशु चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। गांव निवासी उम्मेद पुत्र मुनफैत के घेर से शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर तीन भैंसों को चोरी कर ले गए। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब किसान पशुओं को चारा डालने पहुंचा। भैंसें गायब मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित किसान ने आसपास के जंगल और खेतों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने थाना सरूरपुर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...