लखनऊ, मार्च 26 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। मोहनलालगंज के भैदुआ में सोमवार रात किसान के घर धावा बोलने वाला बदमाश साथी की गोली लगने से घायल हुआ था। जिसे गिरोह के सदस्य साथ लेकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने अस्पतालों में पड़ताल की। साथ ही सीसी फुटेज भी खंगाले गए। बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें पड़ोसी जिलों में भेजी गई हैं। फुटेज खंगालने के साथ अस्पतालों में भी पड़ताल एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि किसान गंगाराम के मुताबिक बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें गोली गिरोह के एक सदस्य को लगी थी। घायल को उसके साथी लेकर भाग गए थे। यह बात किसान गंगाराम ने बताई। पुलिस को भी घर की छत पर खून बिखरा मिला था। इस आधार पर आस-पास के अस्पतालों में छानबीन की गई। पर, कभी भी घायल इलाज के लिए नहीं लाया गया था। नर्सिंग होम में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। अंदेशा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.