समस्तीपुर, जनवरी 28 -- ताजपुर। बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया में विनोद कुमार सिंह नामक किसान के खेत से चोरों ने बिजली से चलने वाले मोटर पंप सेट की चोरी कर ली। किसान को घटना की जानकारी खेत पर जाने पर हुई। उन्होंने बताया कि मोटर की चोरी हो जाने से उनके खेत की सिंचाई बाधित हो गई है। घटना को लेकर बंगरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आशंका जताते हुए गांव के ही कुछ लोगों को आरोपित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...