रामपुर, फरवरी 14 -- स्वार। किसान के खेत में कुसुम योजना के तहत लगाए गए नो सोलर पैनल चोरी हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मढैयान भज्जन निवासी राजो देवी पत्नी राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने खेत में सिंचाई के लिए कुसुम योजना के अंतर्गत नौ सोलर पैनल लगवाए थे। 11 फरवरी की रात अज्ञात चोर खेत में घुस आए और सभी सोलर पैनल उखाड़कर ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर सोलर पैनल गायब मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़िता ने चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। किसान के खेत से चोरी हुए पैनल से आसपस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.