बिजनौर, जनवरी 11 -- जिले में किसानों के खेतों में शीघ्र प्रजाति की अच्छी उन्नतशील गन्ना प्रजातियों का बीज रिजर्व कराया जाएगा, ताकि किसानों को फरवरी में शुरू होने वाली गन्ना बुवाई के लिए बीज उपलब्ध कराया जा सकें। जिन किसानों के पास अच्छी गन्ना प्रजाति है गन्ना विभाग और चीनी मिल ऐसे किसानों को चिन्हित करेंगी। किसानों को डिमांड के अनुसार सही दाम पर गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। 0238 गन्ना प्रजाति के बीमारी के मकड़जाल में फंसने पर किसानों के लिए अच्छी गन्ना प्रजातियों की बुवाई करना सिरदर्द से कम नहीं है। ऐसे में गन्ना विभाग किसानों को अच्छी प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराने के लिए किसानों के खेतों में गन्ने का बीज रिजर्व कराएगा और किसानों को बुवाई के लिए दिया जाएगा। सीड मूवमेंट प्लान के तहत डीसीओ ने सभी चीनी मिलों के अफसरों को इसे लेकर निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.