महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज। किसानों को सस्ता और आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार ने नई पहल की है। केसीसी में संशोधित ब्याज सहायता योजना के तहत ऋण सीमा बढ़ाकर 3 लाख से 5 लाख कर दी गई है। लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक भोपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि केन्द्र सरकार केसीसी-संशोधित ब्याज अनुदान योजना में किसानों को 4 प्रतिशत की प्रभावी रियायती ब्याज दर पर ऋण दे रही है। किसानों को पांच लाख तक ऋण मिलने पर छोटे और सीमांत किसानों पर वित्तीय तनाव कम होने के साथ-साथ कृषि में अधिक निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.