बरेली, फरवरी 8 -- हत्या के खुलासे में दो टीमें लगाई गईं चारा लेने का गए किसान की गई थी हत्या शेरगढ़, संवाददाता। शेरगढ़ के डूंगरपुर देहात में किसान की हत्या के मामले में अब तक कोई अहम सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। संदेह के आधार पर पुलिस 4-5 लोगों से पूछताछ कर रही है। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस कई लोगों के मोबाइल की लोकेशन और काल डिटेल भी खंगाल रही है। गांव डूंगरपुर देहात निवासी किसान रामदास गंगवार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वह खेत में चारा लेने लेने गए थे। खेत में उसका शव खून से लथपथ मिला था। इस मामले में परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है। इससे हत्याकांड की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। उसकी हत्य...