फिरोजाबाद, जनवरी 7 -- थाना नसीरपुर पुलिस ने नंदराम की मढ़ैया में किसान की गोली मारकर हत्या में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किया है। हालांकि पुलिस किसान की हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। जिसमें से एक हत्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताते चले कि 29 दिसंबर की शाम जमीनी विवाद में गांव के आधा दर्जन लोगों ने सत्यभान पुत्र मातादीन, राजपाल उर्फ छोटे पुत्र मातादीन, गुलशन पुत्र सत्यभान के साथ लाठी डंडे, अवैध हथियारों से हमलाकर जमकर मारपीट की थी। वहीं सत्यभान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के भतीजे ने गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को जेल भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.