प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 31 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नरी गांव में खेत की सिंचाई के दौरान की गई किसान की हत्या में आसपास ही जांच चल रही है। हालांकि अब तक कोई ठोस क्लू नहीं मिल सका है। नरी गांव निवासी 60 वर्षीय रामलखन यादव की रविवार रात गेहूं की सिंचाई के दौरान धारदार हथियार से हत्याकर शव सरसों के खेत में फेंक दिया गया था। परिवार के लोग 25 साल पहले मारपीट में महिला की मौत को लेकर हत्या का आरोप लगाने लगे। बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई। इस दौरान बाद में एक और मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों मामलों से जुड़े लोगों से पूछताछ की लेकिन ठोस क्लू नहीं मिल सका। हत्या के खुलासे के लिए अंतू पुलिस के साथ ही स्वॉट भी छानबीन में जुटी है। पुलिस ने बुधवार को भी घ...