लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। सैरपुर पुलिस ने होली वाले दिन किसान की हत्या करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को इलाज के दौरान किसान की मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि 14 मार्च की शाम किसान अनिकेत यादव (24) पर रामसेवक, दिलीप, सियाराम, नीरज और आनन्द ने हमला किया था। गम्भीर रूप से घायल अनिकेत को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हुई। वारदात में शामिल दिलीप, नीरज और आदित्य को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने पकड़ा था। वहीं, सियाराम और रामसेवक फरार थे। जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.