मुजफ्फर नगर, मई 24 -- पुरकाजी। थाना क्षेत्र के गांव में किसान का सुबह अपने खेत पर गोली लगा शव मिलने से हडकंप मच गया। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव नूरनगर में किसान रविंद्र पुत्र सतपाल 43 वर्ष शुक्रवार की सुबह सात बजे अपने खेतों पर गया था, जहां पर पहले से ही खेतों पर मजदूर कार्य कर रहे थे। उनसे बात करके वह आगे दूसरे खेत में पॉपुलर के पेड़ देखने चला गया। कुछ देर के बाद ही मजदूरों को फायरिंग होने की आवाज आई तो वह उस और दौड़े। उन्होंने देखा रविंद्र लहूलुहान हालत में पड़ा है तथा उसकी छाती में गोली लगी हुई है। मजदूरों ने तुरंत गांव जाकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण भी जंगल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ दूरी पर तमंचा भी पड़ा हुआ मिल गया। उधर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की है। ग्रामीणों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.