पीलीभीत, फरवरी 7 -- बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर निवासी हरीश पुत्र गेंदन लाल 35 बीते 3 जनवरी को सुबह अपने खेत से गन्ना भरकर बैलगाड़ी के द्वारा चीनीमिल जा रहा था। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर सुबह जैसे ही पहुंचा वैसे ही तेजगति से आ रहे ट्रक ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे किसान व एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सुनील कुमार की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...