फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। असोथर थाना के रानीपुर गांव में फंदे पर लटके मिले किसान के शव मामले में पुलिस की जांच डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। एडीजी तक मामला पहुंचने के बाद अब एसपी ने जांच को क्राइम ब्रांच ट्रांसर्फर कर दिया है। रानीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जवाहरलाल का शव 16 अगस्त की सुबह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। किसान के दोनों कानों से खून निकल रहा था। बिस्तर में भी काफी खून लगा मिला था। परिजनों ने शव की हालत देख हत्या किये जाने की आशंका जताई थी। मृतक के बेटे शिव सिंह ने गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका देने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरु की थी। तत्कालीन थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने विवेचना की। कई लोगों को थाने लाकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कुछ ख...